अल्मोड़ा की महिलाओं ने सिक्ख रेजिमेंट में जाकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व, फौजी भाइयों को बांधी राखी

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 12:40 PM (IST)

अल्मोड़ाः देशभर में जहां एक तरफ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं अल्मोड़ा में महिलाओं ने सिख रेजिमेंट में जाकर आर्मी अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। महिलाओं ने देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान को सराहा और कहा कि फौजी भाइयों के बलबूते ही देश सुरक्षित है। साथ ही सैनिक भाईयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अल्मोड़ा की महिलाएं सिख रेजिमेंट में गई। इसके बाद रेजीमेंट में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने फौजी भाइयों की आरती उतारी। तत्पश्चात तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। साथ ही महिलाओं ने रेजीमेंट के जवानों और अधिकारियों की दीर्घ जीवन की कामना की। 

वहीं इस अवसर पर महिलाओं का कहना है कि देश की सुरक्षा में रहने के कारण हमारी सेना के भाई अपने घर से दूर रहते हैं। इनकी इस भावना को देखते हुए प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं यहां आकर सेना के भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News