Weather Alert: उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...बारिश व बर्फबारी की संभावना

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2024 - 10:00 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दरअसल, आज यानी शुक्रवार को राज्य में बारिश व बर्फबारी के आसार है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है। जबकि दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

दरअसल, आज यानी 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के मसूरी, धनोल्टी, चकराता, जोशीमठ, औली, नैनीताल, पिथौरागढ़ में बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। ऐसे में नए साल के जश्न के दौरान सैलानी पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं, नए साल से पहले मौसम में आ रहे इस बदलाव से अधिक संख्या में पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है। देहरादून के मौसम की बात करें, तो आज यहां अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है।

बता दें कि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News