उत्तराखंड रजत जयंती उत्सवः राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल के 236 आंदोलनकारी होंगे सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 08:06 AM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर नैनीताल जिले के 236 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने यह जानकारी दी है।

दरअसल, राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में नैनीताल जिले के 236 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नैनीताल, धारी, खनस्यूं, कैंची धाम, बेतालघाट समेत सभी तहसीलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

आज यानी शनिवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News