उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले; यहां पढ़ें किसे कहां भेजा
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 01:52 PM (IST)
हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को पुलिस विभाग में एक बार फिर व्यापक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी आदेशों के अनुसार निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को कलियर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, कलियर में तैनात एसओ रविंद्र कुमार को स्थानांतरित कर पथरी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पथरी के एसओ मनोज नौटियाल और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।
वहीं, पथरी में तैनात एसएसआई यशवीर नेगी को भिक्कमपुर चौकी का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कप्तान द्वारा किए गए इस फेरबदल से विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुद्दढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।
