उत्तराखंड पुलिस पर गिरी गाज ! पूरी आईडीपीएल पुलिस चौकी को किया निलंबित, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 02:30 PM (IST)

ऋषिकेशः उत्तराखंड पुलिस पर एक बार फिर गाज गिरी है। ऋषिकेश में आईडीपीएल पुलिस चौकी को निलंबित किया गया है। एसएसपी के एक्शन से हड़कंप मच गया है। दरअसल, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को आईडीपीएल क्षेत्र में स्थित एक होटल में अवैध कसीनो की सूचना मिली थी। पुलिस की छापेमारी में भारी नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया। मौके पर 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके तुरंत बाद ही एसएसपी ने पूरी चौकी को सस्पेंड किया है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी की यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात आईडीपीएल सिटी गेट के पास स्थित नवरंग होटल में की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद 10 महिलाओं और 30 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। सेमवाल ने बताया कि मौके से 1.35 लाख रुपये नकद, कैसीनो चिप्स, बड़ी संख्या में ताश की गड्डियां और भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सख्त रूख अपनाया है। ऋषिकेश में पूरी आईडीपीएल पुलिस चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एसएसपी के एक्शन से हड़कंप मच गया है। वहीं, होटल को सील कर दिया गया और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ और आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।



 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News