उत्तराखंड पुलिस पर गिरी गाज, एसआई और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित, CM धामी ने दिए निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 08:52 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस पर एक बार फिर गाज गिरी है। कुठालगेट चौकी प्रभारी और उप आबकारी निरीक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। सीएम धामी के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि देहरादून में हुई गोलीबारी में पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या मामले में सख्त रुख अपनाया है।  

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून शहर में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं, देहरादून में हुई पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में उप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी और प्रभारी कुठालगेट चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सीएम ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं, आगे कहा कि रोड रेज, फायरिंग व देर रात की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाएं। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को पूरी सख्ती व मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News