उत्तराखंड में पुलिस की बड़ी कार्रवाईः दफ्तर में कर्मचारी को शराब के नशे में पकड़ा, निलंबित करने के निर्देश दिए
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 04:30 PM (IST)
देहरादूनः हल्द्वानी के काठगोदाम में स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने छापा मारा। इस दौरान एक कर्मचारी दीपक बोरा को शराब के नशे में पाया गया। कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए है।
आपको बता दें कि दीपक बोरा के खिलाफ शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे कड़ी डांट लगाई। उन्होंने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारी (ईई) को कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
इसके बाद दीपक बोरा को मेडिकल जांच के लिए बेस हॉस्पिटल भेजा गया। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले भी ऑफिस में शराब पीकर आने की कई शिकायतें मिल चुकी थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
