उत्तराखंड में हादसा ! कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, पहली मंजिल से नीचे गिरा; जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 05:20 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक सिडकुल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह किराये के मकान की पहली मंजिल से गिर गया था।

मृतक की पहचान अनिल (पुत्र प्रेमचंद) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काफल किरोल, मुक्तेश्वर (नैनीताल) का रहने वाला था और वर्तमान में जगतपुरा में परिवार के साथ किराये पर रह रहा था। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।

सोमवार देर रात अनिल अचानक मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पूछताछ में मृतक के बड़े भाई दीपक ने बताया कि अनिल मानसिक रूप से परेशान रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News