Uttarakhand News...भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन

punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 01:30 PM (IST)

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून भाजपा कार्यालय पहुंचे है। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के मुताबिक आज मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया है।

इसके बाद कल औपचारिक तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। अंदेशा लगाया जा रहा है कि महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। वहीं, पार्टी का कहना है कि महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ,कृषि मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहे।

बता दें कि इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी राष्ट्रीय रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News