Uttarakhand News: 6 से 10 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान ! आदेश जारी
punjabkesari.in Tuesday, Jan 06, 2026 - 10:44 AM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से अहम खबर सामने आ रही है। जहां 6 से 10 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। बता दें कि घना कोहरे और शीतलहर के बीच बच्चों को छुट्टी की गई है।
दरअसल, मौसम विभाग ने मैदानी इलाको में घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए ऊधम सिंह नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 6 जनवरी से 10 जनवरी तक बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जबकि कर्मचारियों के लिए कोई छुट्टी नहीं रहेगी।
