Uttarakhand News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:00 AM (IST)
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया गया कि युवक पौड़ी जिले से नैनीताल घूमने आया हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी के सतपुली निवासी सुमित सिंह अपनी महिला मित्र के साथ कैंची धाम दर्शन के आए हुए थे। दोनों यहां एक होटल में रुके थे। बताया जा रहा है कि रात में सुमित की अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा कि अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन द्वारा रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
