Uttarakhand News... नैनीताल के 6 बीजेपी नेताओं समेत 42 को प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जगह, यहां देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 12:40 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में 42 नेताओं को जगह मिली है। खास बात यह है कि इनमें से 6 नेता अकेले नैनीताल जिले से हैं। इन सभी नेताओं को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी-
- प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष
- पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री
- साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष
- कौस्तुभ आनंद जोशी को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक
- प्रदीप जनौटी को प्रदेश मीडिया सह संयोजक
यहां देखें पूरी लिस्ट
नई जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है । सभी नेताओं ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की मजबूती पर जोर दिया जाएगा।