उत्तराखंड में आज होगा ब्लैकआउट ! देहरादून समेत सभी 13 जिलों में बंद रहेंगी लाइटें, अलर्ट जारी
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 08:08 AM (IST)
देहरादूनः आज यानी 28 मार्च को 'Earth Hour' मनाया जा रहा है। इसके चलते उत्तराखंड में भी ब्लैकआउट होगा। करीब 1 घंटा सभी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रहेंगे।
रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी लाइटें
आपको बताते चलें कि उत्तराखंड शासन ने 28 मार्च, 2026 की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक 'Earth Hour' मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइट एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
जानें क्या है ब्लैकआउट की वजह
यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित किया जा रहा है।
प्रशासन ने की ये अपील
प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।
