उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 11:59 AM (IST)
देहरादूनः आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक सचिवालय में कैबिनेट बैठक शाम चार बजे शुरू होगी। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह, शहरी विकास, शिक्षा व कृषि समेत विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की मुहर लग सकती है।
