उत्तराखंड भाजपा ने बुलाई अहम बैठक
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 12:59 PM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उत्तराखंड भाजपा ने 15 मार्च को अहम बैठक बुलाई है। बैठक में एसआईआर के विषय पर चर्चा होगी। बता दें कि पार्टी के सभी विधायक व पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
15 मार्च को भाजपा ने देहरादून में अहम बैठक बुलाई है। दरअसल, भाजपा पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ने बड़ी योजना बनाई है। इसे धरातल पर मजबूती से उतारने के लिए अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से कई नेताओं को बुलाया गया है। इसके अलावा भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन के अन्य पदाधिकारी और सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे।
