उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 01:15 PM (IST)

नैनीतालः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वह हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और आने वाले चुनाव के लिए भाजपा की जीत का खाका खींचेंगे। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। हल्द्वानी में चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।

मुख्यमंत्री के साथ ही उनकी कैबिनेट हल्द्वानी में सिंह के स्वागत के लिए पहुंची है। पुलिस की ओर से आतंकवाद निरोधक दस्ता के साथ ही श्वान दस्ता और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वह एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News