Udham Singh Nagar News... 5 संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला एसडीजी अचीवर अवार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 02:58 PM (IST)

रूद्रपुरः उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को ऊधमसिंह नगर जिले की पांच संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु सतत विकास लक्ष्य अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। उत्तराखंड राज्य ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

नीति आयोग द्वारा जारी एसडीएस इंडेक्स 2023-24 की रिपोर्ट में उत्तराखंड ने 79 अंकों के साथ देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस सफलता के पीछे विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उधम सिंह नगर की 05 संस्थाओं को नियोजन विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु अचीवर अवार्ड के लिए चुना गया। जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एसडीजी अचीवर अवार्ड से नवाजा गया है।

जिन संस्थाओं को अवार्ड के लिए चुना गया उसमें शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति, रुद्रपुर के ग्राम जगदीशपुर में फूलों की खेती करने वाले गुरजीत सिंह, जागृति सेवा समिति खटीमा, आग्यो और ब्रिटानिया इण्डिया लि0 शामिल हैं। इन संस्थाओं ने जनपद के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने सभी को बधाई दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News