उत्तरकाशी में फिर कुदरत का कहर... सयानाचट्टी क्षेत्र हुआ जलमग्न, घरों और होटलों में घुसा पानी, 300 लोगों को किया शिफ्ट

punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 09:40 AM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में फिर आपदा से यहां की मुश्किलें बढ़ गई है। हर्षिल और धराली के बाद अब स्यानाचट्टी में कुदरत ने कहर बरपाया है। जिसमें पूरा क्षेत्र पानी में डूब गया है। यहां स्थित घरों और होटलों में पानी घुस आया है। जिससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार धराली के बाद अब सयानाचट्टी में हालात बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। यहां स्थित कुपड़ा खड्ड में पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरे है। इसकी वजह से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर फिर से बढ़ गया। ऐसे में बाढ़ की संभावना बनी हुई है। वहीं, लोगों के घरों में भी पानी घुस आया है।  यहां आसपास के गांवों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतते हुए सयानाचट्टी में स्थित होटलों और घरों को खाली करवाया गया है। करीब 300 लोगों को पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षित जगह पहुंचाया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News