हादसा ! गुरुद्वारे के ग्रंथी की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; पूरे इलाके में पसरा मातम
punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 01:26 PM (IST)
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक अज्ञात वाहन ने गुरुद्वारे के ग्रंथी सिंह को टक्कर मार दी। घटना में उनकी मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गांव बिड़ौरा से पीछे हुई है। जहां स्थित एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने गुरुद्वारे के ग्रंथी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। लेकिन, ग्रंथी सिंह ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया।
घटना में मृतक की पहचान जनता फार्म, गांव दड़हा निवासी काबुल सिंह (50) पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है। काबुल सिंह गांव बिड़ौरा स्थित गुरुद्वारा में ग्रंथी के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि गुरुद्वारे में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
