उत्तराखंड में इन सरकारी कर्मचारियों को जबरन किया जाएगा रिटायर, दिए ये निर्देश

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 11:36 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में से बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां इन शिक्षकों का अनिवार्य सेवानिवृत्त होगा। जिसमें गंभीर बीमार और लंबे समय से गैर-हाजिर चल रहे शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निर्देश दिए है।    

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कई शिक्षक गंभीर बीमार और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे है। ऐसे शिक्षकों की सूची शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News