उत्तराखंड में 30 और 31 अक्टूबर तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन जिलों में बारिश की आशंका

punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 02:12 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में 30 और 31 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश होगी। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 30 और 31 अक्टूबर को उत्तराखंड में लगभग मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश भर में दिन भर चटक धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश भर में दोपहर में चटक धूप लोगों को परेशान कर रही है। जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News