30, 31, 1, 2 और 3 तारीख तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका; अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 11:56 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम लगातार खराब रहने वाला है। सोमवार को राज्य के कई पहाड़ी इलाको में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती हैं। साथ ही ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 30 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्कि बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 31, 1, 2 और 3 तारीख तक मौसम विभाग ने  बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रदेशभर यानी सभी 13 जनपदों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ों में बर्फबारी से मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News