पिथौरागढ़ में छात्र ने उठाया यह खौफनाक कदम, NDA की दी थी परीक्षा और फिर...

punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 04:32 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से दुखद घटना सामने आई है। यहां एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। प्राप्त सूचना के मुताबिक निवासी डीडीहाट नगर गर्वित ने एनडीए की परीक्षा दी थी। वहीं, परीक्षा में असफल होने के चलते गर्वित को बड़ा झटका लगा। वह कई दिनों से तनाव महसूस कर रहा था। इस के चलते छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि छात्र बचपन से ही सेना में भर्ती होना चाहता था।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ के डीडीहाट नगर में हुई है। यहां बुधवार रात गर्वित ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। सूत्रों की मानें तो घटना के दौरान परिजन गहरी नींद में सोए हुए थे। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। साथ ही कमरे में से गर्वित द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था, "मैंने अपने परिवार को हमेशा निराश किया। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन मेरी असफलताएं मेरी उपलब्धियों, मेरी खुशियों और उम्मीदों को मात देती हैं। मैं हौसला हार गया हूं।"

इस सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि गर्वित पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहता था। बचपन से सेना में जाने का सपना देखता था। उसे सेना की वर्दी से भी बेहद लगाव था। एनडीए की परीक्षा भी उसने पूरी तैयारी के साथ दी थी। लेकिन परिणाम में असफल होने पर वह तनाव में रहने लगा था। लेकिन परिजनों को नहीं पता था कि बेटा यह खौफनाक कदम भी उठा सकता है। बेटे की मौत के बाद परिजनों को गहरा सदमा लगा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News