उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बर्फबारी- हिमस्खलन की बड़ी चेतावनी, हाई अलर्ट जारी
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 09:32 AM (IST)
देहरादूनः आज यानी शनिवार को उत्तराखंड के इन पांच जनपदों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी अथवा हिमस्खलन (एवलांच) की सम्भावना व्यक्त की गई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (यूएसडीएमए) की ओर से जिलाधिकारी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर को चेतावनी देते हुए आज सतकर्ता के निर्देश दिए गए हैं।
जारी चेतावनी के अनुसार, विशेष रूप से जनपद, उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ को खतरनाक श्रेणी-3 में रखा गया है। जबकि रूद्रप्रयाग एवं बागेश्वर को खतरनाक श्रेणी-1 में रखा गया है। इन क्षेत्रों में में बर्फबारी और एवलांच की संभावना जताई गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पड़ने की दशा में अवधाव या अवलांच का खतरा भी हो सकता है। चेतावनी दी गई है कि ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थानीय जन सामान्य द्वारा विभिन्न सावधानियां रखना उचित होगा।
