शर्मनाक ! नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, 2 साल से बना रहा था शारीरिक संबंध; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 11:36 AM (IST)

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 15 साल की नाबालिग बेटी से उसके पिता ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिता करीब दो साल से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी कारण वह अपनी छोटी बहन के साथ घर से भाग गई। रोती-बिलखती पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला रुद्रपुर के केलाखेड़ा से सामने आया है। जहां 1 जनवरी को क्षेत्र निवासी दो बहनें उम्र 15 और 13 वर्ष घर से भाग गई थी। पिता ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की। 5 जनवरी को पुलिस ने दोनों बहनों को दिल्ली से बरामद किया। दोनों नाबालिग बच्चियों को वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर में लाया गया। यहां 15 वर्षीय बेटी ने बताया कि पिता ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि पिता करीब 2 साल से बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। ऐसे में नाबालिग अपनी 13 साल की छोटी बहन को साथ लेकर घर से भाग निकली थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News