शर्मनाक ! बेटी के साथ दुष्कर्म, वायुसेना कर्मी ने 12 साल तक बनाए संबंध; मासूम से दिरंदगी पर मिली ये कठोर सजा
punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 11:42 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रोती-बिलखती पीड़िता ने मां को पूरी सच्चाई बताई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार को विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी पिता (वायुसेना कर्मी) को 20 साल की सजा सुनाई है।
आरोप है कि वायुसेना कर्मी ने बेटी के साथ करीब 12 साल तक दरिंदगी की गई है। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि 5 साल की आयु से पिता उसके साथ गलत काम कर रहा था। गौरतलब हो कि 20 नवंबर को एक बार फिर से वायुसेना कर्मी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में किसी को बताने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देता था। मासूम के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर कहता कि हर पिता बेटी से इसी तरह प्यार करता है। लेकिन, मासूम ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर नवंबर 2023 में अपनी मां को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर मां के होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने रायपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया गया।
बुधवार को दुष्कर्मी वायु सेना कर्मचारी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। साथ ही पीड़िता को तीन लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया। कोर्ट का कहना है कि अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म के दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
