शर्मनाक ! 65 साल के बुजुर्ग ने 18 वर्षीय लड़की से किया दुष्कर्म, रोती-बिलखती पीड़िता ने भाभी को सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 03:26 PM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 18 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया है। आरोपी ने घर में घुसकर लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। साथ ही उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मौके पर फरार हो गया। रोती-बिलखती पीड़िता ने भाभी को आपबीती सुनाई।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में से सामने आया है। जहां देहात करहिया थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक 18 वर्षीय लड़की से 65 साल के बुजुर्ग ने दरिंदगी की है। आरोपी गांव के सिद्धेश्वर मंदिर का पुजारी है। उसने घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बताया गया कि घटना के वक्त घर में लड़की की बीमार मां मौजूद थी। जो कि अलग कमरे में थी। जबकि लड़की अपने कमरे में सो रही थी। उसके भैया-भाभी किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे।
आरोप है कि 65 वर्षीय मंदिर का पुजारी घर में घुस गया था। कमरे में सो रही लड़की के साथ जाकर लेट गया। साथ ही उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की पुजारी को देखकर चीखने लगी थी कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। मंदिर के पुजारी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। भैया-भाभी के घर लौटते पूरी घटना की जानकारी दी।
मामले की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के भैया-भाभी और गांव के लोग सिद्धेश्वर मंदिर में पहुंच गए। जहां उन्होंने पुजारी की शर्मनाक करतूत बताई। मामले की जानकारी पर मंदिर के अन्य पंडित ने मौके पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।
