उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या ! सगे बीमार भाई को पीट-पीट कर मार डाला, बोला- कंगाल हो चुके हैं
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 04:28 PM (IST)
हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सगे बीमार भाई को बड़े भाई ने पीट-पीट कर मार डाला। बताया गया कि छोटा भाई सोनू लंबे समय से बीमार चल रहा था। जिससे परेशान होकर युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बोला कि इसकी बीमारी ने उन्हें कंगाल किया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले भी जेल की सजा काट चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी में से सामने आई है। जहां बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल ने अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल की बेरहमी से हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक सोनू जायसवाल लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहा था। इसी बीच मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे को उसकी बीमारी का ताना मार दिया। बोला कि उसकी वजह से वे लोग कंगाल हो गए है। पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया। तभी संदीप ने घर में पड़ा एक लकड़ी का तख्ता उठाया और बीमार भाई पर ताबड़तोड़ वार किया। बताया गया कि सोनू बेहोश होकर जमीन पर घिर गया।
आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आज न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। घटना के वक्त परिजनों को कमरे में बंद किया गया था।
