उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला ! घर में अचानक गोली चली... जिम संचालक की पत्नी की मौत, परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 11:09 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर में सनसनीखेज वारदात हुई है। जहां स्थित एक घर में अचानक गोली चली। घटना में जिम संचालक की पत्नी की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का मानना है कि महिला ने देसी तमंचे से खुद को गोली मारी है। इसके अलावा पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बाजपुर क्षेत्र में स्थित गांव टांडा अमीचंद की है। जहां निवासी तरनजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हुई है। घटना के दौरान महिला घर में अपने कमरे में अकेली थी। इसी बीच तरनजीत कौर ने खुद को गोली मार ली। अचानक गोली की आवाज सुनकर पास के कमरे से 10 साल की बेटी मौके पर पहुंचे। मां को खून से लथपथ देखकर बच्ची चीख उठी। बताया गया कि अन्य परिवार के सदस्य शादी में गए हुए थे।

इस घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन एक साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इसी के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने सीने पर गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके लिए 315 बोर का एक देसी तमंचा इस्तेमाल किया गया है। जिसे पुलिस ने बरामद किया गया है। मृतक महिला का पति जिम संचालक के रूप में काम करता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News