उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन आज, हंगामेदार होने के असार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 11:08 AM (IST)

गैरसैंण: आज यानी 14 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही आज एक बजे से शुरू होगी। जहां बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन के अंदर और बहार हंगामा किया। वहीं, आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के असार है।

PunjabKesari

सदन में आज इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बजट सत्र के दूसरे दिन आज विपक्ष प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान सत्तपक्ष को घेरने का प्रयास करेगा। वहीं, आज मौजूदा सरकार द्वारा सदन के पटल पर नकल अध्यादेश रखा जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश 2023 को सदन के पटल पर रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक आज ही सदन के पटल पर 1 अध्यादेश, 6 विधेयक पुर:स्थापित होंगे, 12 अधिनियम बनेंगे। दरअसल भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय के लिए नकल अध्यादेश बनाया गया है। जिसे हाल ही में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आज सदन के पटल पर रखा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News