Uttarakhand News... मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुए संधु, राज्यपाल गुरमीत सिंह व CM धामी से की भेंट

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 11:28 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. एसएस सन्धु ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल डॉ. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

Image

इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. संधु को कुशल प्रशासक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के रूप में डॉ. संधु के कार्यकाल में प्रदेश ने कई उपलब्धियां हासिल की।

वहीं, धामी ने संधु को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार के कामकाज में उनके ओर से मिले सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सन्धु को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखंड ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News