Uttarakhand News... विधानसभा अध्यक्ष ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 10:52 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, दोनों के बीच प्रदेश के विकास एवं विभिन्न समसामायिक विषयों को लेकर चर्चा की।

पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी को रामचरित मानस भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में किए जा रहे विकास कार्यों के संदर्भ में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। साथ ही, उन्होंने कोटद्वार के विकास में पूर्ण सहयोग मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के बल पर राज्य विकास ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News