उत्तराखंड में तूफान के साथ होगी बारिश ! इन 5 जिलों में अलर्ट जारी, रहें सावधान
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 09:39 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड में आज इन पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। गर्जन, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3800 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून के मौसम की बात करें तो शहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
यहां जानिए शहर का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 32.4 16.0
ऊधमसिंह नगर 31.0 19.0
मुक्तेश्वर 24.4 9.0
नई टिहरी 22.6 10.1
