Haldwani News: नगर निगम द्वारा जन समाधान दिवस आयोजित, DM ने सुनी लोगों की समस्याएं

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 01:35 PM (IST)

हल्द्वानी: उत्तराखंड में हल्द्वानी के काठगोदाम शीशमहल में नगर निगम द्वारा जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम (DM) सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही इस जन समाधान दिवस पर DM नैनीताल ने लोगों की समस्याएं सुनी।

दरअसल, हल्द्वानी के काठगोदाम शीशमहल में बीते शुक्रवार को वार्ड संख्या 1 से लेकर 10 तक की समस्याओं के निदान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएम के द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई, जिसका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, चिकित्सा, उरेडा सहित कई विभागों के स्टाल लगाए गए। वहीं जन समाधान दिवस के मौके पर सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सैकड़ों समस्याएं सामने आई, जिनका DM ने मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।

वहीं इस कार्यक्रम में DM ने बताया कि नगर निगम के सभी 60  वार्डों में इसी प्रकार के जन समाधान दिवस लगाए जाएंगे, इसमें लोगों की परेशानियों को सुनकर निदान किया जाएगा। वहीं इस मौके पर मौजूद निवर्तमान मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने कहा की सरकार जनता के द्वारा जाकर उनकी समस्याओं को हल कर रही है। इस के अतिरिक्त समाधान दिवस में आए लोगों ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है, और जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ और जानकारी मिल रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News