27 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, उत्तराखंड को भी PMO की ओर से चिट्ठी आई
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 03:55 PM (IST)
देहरादून: कल यानी 27 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में खास तौर पर राज्यों के मुख्य सचिव शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस संबंध में उत्तराखंड सरकार को भी महत्वपूर्ण पत्र भेजा है।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जानकारी दी है कि उन्हें पीएमओ से आधिकारिक सूचना मिल चुकी है। यह बैठक 27 मार्च को शाम 6:30 बजे आयोजित होगी और इसमें सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की उपस्थिति जरूरी होगी।
बैठक में भविष्य की संभावनाओं, वैश्विक हालात और उनके भारत पर असर जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता, ईंधन आपूर्ति, लॉजिस्टिक्स और आपातकालीन प्रबंधन पर भी विस्तार से बात होगी।
बैठक को लेकर मुख्य सचिव कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी रिपोर्ट और आंकड़े तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बैठक में सही जानकारी दी जा सके। खासकर खाद्य आपूर्ति, ऊर्जा, परिवहन और आपदा प्रबंधन विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।
