देहरादून में पालतु कुत्ते का आतंक ! युवती को पीछे से काटा, दून अस्पताल में भर्ती; मालिक पर FIR कराई दर्ज
punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 09:50 AM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में पालतू कुत्ते के आतंक की खबर सामने आई है। जहां पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने युवती को काट लिया। कुत्ते ने उसे पीछे से काटा है। युवती को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पालतू कुत्ते के स्वामी को जब इसकी शिकायत की गई। तो उसने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया। मालिक पर FIR दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के बिंदाल क्षेत्र में से सामने आई है। जहां कालोनी में एक युवती को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काटा है। बताया गया कि युवती अपनी सहेली के साथ घूम रही थी। तभी वहां पर पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अपने कुत्ते को टहलाने ले आया। इस दौरान कुत्ते ने युवती को पीछे से दांत मार दिए। जिस वजह से उसके खून निकल आया। युवती की चीख-पुकार सुनकर मालिक ने कुत्ते को काबू में किया।
आनन-फानन में घायल युवती को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि युवती ने मालिक स्वामी को अपना कुत्ता संभालने के बात कही। तो वह भड़क उठा। उसने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया। युवती ने बिंदाल चौकी में कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
