Delhi-Dehradun Expressway: पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 02:44 PM (IST)

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब 12 हजार करोड़ रु की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदघाटन किया। छह लेन वाले 213 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे से दोनों शहरों के बीच का सफर ढाई घंटे का रह जाएगा।



दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर जनता को समर्पित
पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर जनता को समर्पित किया। 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण किया।  

पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अनुच्छेद 370 के बारे में बात की और कहा कि जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज पूरे देश में बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान लागू है।

ये भी बोले पीएम मोदी 
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''पूरे देश में 2014 से पहले आधारभूत संरचना के विकास पर दो लाख करोड़ रुपये से भी कम खर्च होता था, लेकिन आज केवल उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। कभी उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढियां बदल जाती थी। अब सड़क गांव तक पहुंच रही है। वीरान गांव फिर जीवंत हो रहे हैं।''  
   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News