PM Modi का देहरादून दौरा; दो घंटे रहेंगे, पहली बार करेंगे 12 से 14 KM लंबा भव्य रोड शो...देंगे ये बड़ी सौगात

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 11:13 AM (IST)

देहरादून: PM Narendra Modi 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है। उनका ये दौरा खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस दौरान वह पहली बार देवभूमि में रोड शो करेंगे, जो काफी भव्य होगा। इसमें प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। करीब 12 से 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्य और पारंपरिक संगीत के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर लोग अपनी संस्कृति के माध्यम से उनका अभिनंदन करेंगे।

दो घंटे देहरादून में रहेंगे मोदी  
प्रधानमंत्री मोदी लगभग दो घंटे देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वह मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा...
पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे यूपी के गणेशपुर जाएंगे। इसके बाद करीब 12 बजे मां डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे। फिर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे उनका वापस लौटने का कार्यक्रम है। भाजपा के अनुसार, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News