उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, तूफान, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना... मौसम विभाग ने की ताजा भविष्यवाणी

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 05:08 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड मे मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 15 और 16 मार्च को मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है। तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

 

 


मौसम विभाग के अनुसार 15 को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इस दौरान तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा। 16 मार्च को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News