नैनीताल में 25 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी... घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो- वीडियो भी बनाया

punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 11:11 AM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 25 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही आपत्तिजनक हालत में अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में हल्द्वानी निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार यानी 11 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। उसका पति काम के सिलसिले में घर से बाहर था। इसी बीच बस्ती का एक युवक उसके घर पर घुस आया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने घटना का अश्लील फोटो- वीडियो भी बनाया। मौके पर फरार हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि युवक उसके अश्लील फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कहा कि युवक उस पर दोबारा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नई बस्ती वार्ड-27 निवासी राहुल सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News