नाबालिग से कई बार दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर युवक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 02:27 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले लड़की के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार और फिर शादी का इजहार किया। बताया गया कि युवक ने उसे कई बार मिलने बुलाया और नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक द्वारा किशोरी को शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को आरोपी अंकित मिस्त्री निवासी रतन फार्म नंबर दो शक्तिफार्म, सितारगंज के खिलाफ तहरीर सौंपी है। बताया कि युवक ने सोशल मीडिया से उनकी बेटी से संपर्क किया। इसके बाद दो साल से शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अंकित के खिलाफ 64(1)/351(2) बीएनएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। आरोपी को रुद्रपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News