उत्तराखंड में बड़ी वारदातः केमिकल प्लांट के मैनेजर को मारी गोली, कारोबारी रंजिश बना खूनी संघर्ष
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 01:13 PM (IST)
रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक केमिकल प्लांट के मैनेजर को गोली मारी गई। घटना में गोली शख्स की कमर में लगी है। गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि आरोपी मौके पर फरार हो गया। बताया गया कि कारोबारी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्वी अंबर तालाब में हुई है। जहां बुधवार देर शाम एक केमिकल प्लांट के मैनेजर को गोली मार दी। बताया गया कि घटना के वक्त शख्स सड़क पर पैदल जा रहे थे। तभी आरोपी ने पीछे से फायर झोंक दिया। इस दौरान गोली व्यक्ति की कमर पर जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला। लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा विहार कॉलोनी निवासी दीपेंद्र कुमार (45) को गोली लगी है। कारोबारी रंजिश खूनी संघर्ष बना है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
