उत्तराखंड में बड़ा हादसाः रोडवेज बस समेत कई वाहनों की टक्कर, महिला के ऊपर चढ़ा पहिया; शव के उड़े चीथड़े

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 10:55 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत, हरिद्वार मार्ग पर रविवार देर रात कई वाहनों के आपस में टकरा जाने से एक महिला की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के रहने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवेंद्र डोभाल ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि बीते कल देर रात लगभग 21.18 बजे 112 के माध्यम से कोतवाली रायवाला को मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर रायवाला से हरिद्वार की ओर उत्तराखंड रोडवेज की बस एवं टैक्टर ट्राली की टक्कर होने और पीछे से आ रही स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त वाहनों टकराकर उसमें आग लगने की सूचना मिली। जिसमे अन्य वाहन सीमेंट से भरा एक ट्रोला तथा एक एसयूवी के आग की चपेट मे आने से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त वाहन में आग लग गई। जिससे अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।        

डोभाल ने बताया कि दुर्घटना मे कुसुम (30) पत्नी सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद, जिला बिजनौर उ0प्र0 की ट्रोले के टायरों के नीचे आने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि ट्राला चालक सहित पंद्रह अन्य व्यक्ति घायल हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं दमकल कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया एवं वाहनों में लगी आग को बुझाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग झंडा मेला देहरादून से अपने घर वापस बिजनौर जा रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News