उत्तराखंड में गुलदार का आतंक ! बच्चे को घर से उठाकर ले गया... परिजनों में मच गई चीख-पुकार

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 01:34 PM (IST)

 

कोटद्वारः उत्तराखंड के कोटद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बच्चे को गुलदार घर से उठाकर ले गया। मामले की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर से 20-25 मीटर की दूरी पर बच्चा घायल अवस्था में मिला। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोटद्वार पोखड़ा रेंज में हुई है। जहां एक बच्चे को गुलदार घर से उठाकर ले गया। मामले की जानकारी पर परिजनों समेत गांव के लोग पीछे-पीछे भागे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़ भाग गया। लेकिन, मासूम गंभीर रूप से घायल हुआ है। आनन-फानन में गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में दीपक सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह (11 ) गांव धस्माणी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News