Karwa Chauth 2024: व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाएं; ऐपण कला से बने कलश व छन्नी किए जा रहे पसंद

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 09:52 AM (IST)

अल्मोड़ाः देशभर में करवा चौथ की धूम मची हुई है। यह व्रत कल यानी 20 अक्टूबर को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं के द्वारा अपने पति की  दीर्घायु के लिए रखा जाएगा। इसी बीच सांसकिरतीक नगरी अल्मोड़ा में भी करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस मौके पर ऐपण कला से बने कलश,छन्नी व अन्य बर्तनों को बेहद पसंद किया जा रहा है।  

दरअसल, करवा चौथ एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार है। इस पर्व को विशेष रूप से उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं मनाती हैं। इसमें हिन्दू महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती है। यह व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आता है। इसके चलते अल्मोड़ा में भी अब करवाचौथ का क्रेज बढ़ने लगा है। वहीं इस पर्व की धूम के बीच महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुटी हुई है। इस दौरान अल्मोड़ा के बाजार में करवाचौथ के लिए ऐपण कला से बने विभिन्न प्रकार के बर्तन आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इसमें ऐपण कला से बने कलश, छन्नी व लोटे को महिलाएं अधिक पसंद कर रही है।

वहीं इस मौके पर व्यवसायी सक्षम अग्रवाल ने कहा कि व्रत में प्रयोग किए जाने वाले ऐपण कला से बने कलश व छन्नी आदि बर्तनों की डिमांड बढ़ रही है। जिससे बर्तन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को फायदा हो रहा है। साथ ही ऐपण कला के कार्य में जुड़ीं महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News