Dehradun News: कट्टे में डालकर नवजात को फेंका, रोने की आवाज से पता चला
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:25 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां एक नवजात कट्टे में मिला है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पता चला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी है।
सूत्रों के मुताबिक नवजात को कट्टे में डालकर कूड़े के ढेर में फेंका गया है। पास से गुजर रहे लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया कि नवजात को कचरे के साथ भरकर फेंका गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है।
