देवप्रयाग में खूंखार गुलदार ने 17 वर्षीय किशोर को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत शव बरामद

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 02:59 PM (IST)

देवप्रयागः उत्तराखंड के देवप्रयाग से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक खूंखार गुलदार ने 17 वर्ष के किशोर को अपना शिकार बनाया। स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने कई घंटे की खोजबीन के बाद किशोर का शव बरामद किया। वहीं इस घटना के बाद से आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग निवासी बलवंत सिंह चौहान का  बेटा अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र था। वे बीते गुरुवार को कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। इसी बीच करीब शाम 7 बजे घर लौटते समय अचानक खूंखार गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा  शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग कई घंटों तक उसे ढूंढते रहे, लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका।

देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम ने खोजबीन करके किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव मिलने के बाद परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। इसी के साथ वन विभाग और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पकड़ लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग व प्रशासन से अन्य खूंखार गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि इस घटना के बाद लोगों ने गुलदार को मौके पर शूट किए जाने की मांग रखी। इस मांग के चलते जबरदस्त हंगामा किया गया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News