उत्तरकाशी में भयानक हादसाः महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 03:55 PM (IST)
उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी में डरावना हादसा हुआ है। जहां शुक्रवार को घर में वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म कर रही महिला करंट की चपेट में आई है। घटना में महिला की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी में तहसील बड़कोट के गांव सुनाल्डी में हुई है। जहां निवासी मीना देवी (55) वाटर हीटिंग रोड से पानी गर्म कर रही थी। इस दौरान महिला को जोरदार करंट पड़ गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
