उत्तराखंड में भीषण हादसाः दो लोगों की दर्दनाक मौत, वाहन गहरी खाई में गिरा; उड़े परखच्चे
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 12:54 PM (IST)
टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा हुआ। जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना टिहरी में लंबगांव क्षेत्र में हुई है। जहां स्थित गांव क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।
आनन-फानन में गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) चालक और गजेंद्र सिंह रांगड़ (36), निवासी गांव रौणिया परिचालक के रूप में हुई। डंपर माजफ से माल खाली कर लौट रहा था। तभी यह भयानक हादसा हुआ है।
