उत्तराखंड में भीषण हादसाः 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 10:00 AM (IST)

 

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया गया कि मृतक कोर कॉलेज का छात्र था।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के चंद्रपुरी में रिक्शा स्टैंड के पास हुई है। जहां बुधवार एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार छात्र के सिर पर गंभीर चोट लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र बाइक से दुर्गा चौक से बीएसएम तिराहे की ओर जा रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना में मृतक की पहचान गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी (20) वैभव जुनेजा के रूप में हुई है। वह हरिद्वार रोड स्थित कोर कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News